फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को तमंचा दिखा दिनदहाड़े लूटे 30 हजार

Fri, 09 Oct 2015 11:06 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर में शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैंक से लौट रहे एक ग्रामीण से 30 हजार रुपये लूट लिये।
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर जब तक लोग माजरा समझ पाते बाइक सवार भाग गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सरे बाजार हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव इमिलियाडीह निवासी खुन्नू वर्मा का दर्शननगर बाजार के भरतकुंड रोड स्थित बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाता है। शुक्रवार को वह अपने खाते से रुपया निकालने बैंक गए थे।
विज्ञापन


अपराह्न साढ़े तीन बजे वह खाते सेे रकम निकालने के बाद बैंक से थोड़ी दूर पर खड़ी अपनी साइकिल के पास जा रहे थे।

इसी दौरान दर्शननगर चौराहे की ओर से पीछे से आये काली पल्सर सवार तीन युवकों में से एक ने पश्चिमी गेट के पास तमंचा निकाल खुन्नू को लगा दिया और दूसरे ने खुन्नू के जेब में रखे रुपये निकाल लिये।

इसके बाद दोनों फैजाबाद शहर की ओर भाग निकले। सरेबाजार हुई इस वारदात को लेकर थोड़ी दूरी पर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन के लिए एकत्र लोगों और बाजार वासियों में हड़कंप मच गया।

 कुछ नवयुवकों ने अपनी बाइक से भागे बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दर्शननगर चौकी पुलिस ने भी लुटेरों की तलाश के लिए मशक्कत की, लेकिन असफल रही।
विज्ञापन


पीड़ित के साथ पुलिस ने बैंक पहुंच पड़ताल की। वह सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। चौराहे स्थित सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के सहारे भी सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित खून्नू ने बताया कि लुटेरे उसके 30 हजार रुपये लूट ले गये हैं। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें