अमानीगंज। गहनाग रायपट्टी में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। लोगों के रोकने पर ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गहनाग रायपट्टी निवासी 55 वर्षीय राम उजागिर रविवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से रिश्तेदारी के लिए साइकिल से जा रहा था।
वह सतनापुर चौराहे पर पहुंचा ही था कि मिल्कीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। रामउजागिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
टक्कर मारकर ट्रक ड्राइवर ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया, स्थानीय लोगों द्वारा घिरता हुआ देख ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
खंडासा पुलिस ट्रक को थाने ले आई व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।