दुराचार का प्रयास, एक गिरफ्तार
सोहावल। रौनाही थानाक्षेत्र की चौकी सत्तीचौरा अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। महिला की गोहार पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीते शनिवार की रात गांव में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला को घर में अकेली पाकर दुराचार करने का प्रयास किया। महिला की गोहार पर पड़ोसी बचाव को दौरे तब तक हड़बड़ाहट में दोनों युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवक लियाकत अली व जलील निवासी बरई पारा के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रौनाही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल एक युवक लियाकत अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि दूसरे युवक के गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।