फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन में पत्नी को लेकर ससुराल गया था सुरेंद्र
विज्ञापन

तारुन (फैजाबाद)। पत्नी को लेकर राखी बंधवाने ससुराल फतेहपुर कमासिन मजरा केवटहिया गया एक युवक पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिवारीजन आनन-फानन में उसे नंसा बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। युवक की हालत देखकर डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया।

तब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तारुन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीगद्दौपुर मजरा नस्तर का पूरा निवासी सुरेंद्र कुमार निषाद उर्फ मोनू (30) पुत्र रामसुंदर पत्नी उर्मिला को लेकर अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर कमासिन मजरे केवटहिया निवासी रामकुमार निषाद के घर गया था।
विज्ञापन


ससुराल में सुरेंद्र कुमार मंगलवार को दिन में तीन बजे खराब विद्युत पंखे को ठीक कर रहा था, इसी दौरान विद्युत सप्लाई आ गई। जिससे करंट की चपेट में आकर सुरेंद्र झुलस गया। प्रधान प्रतिनिधि बृजलाल यादव ने बताया कि सूचना देने के बाद भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिवारीजन प्राइवेट वाहन से सुरेंद्र को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र सपा सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह का वाहन चालक रह चुका है और वर्तमान में गोशाईगंज से भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें