विवि की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के महिला क्रिकेट टीम ने नार्थ जोन महिला क्रिकेट इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया है। टीम ने मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी को पराजित करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। टीम गुरुवार को एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से फाइनल मुकाबला खेलेगी।
विवि के क्रीड़ा परिषद के उपसचिव ने मुकेश वर्मा ने बताया कि रोहतक यूनिवर्सिटी में अंडर विश्व विद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें अवध विवि की टीम ने कौशल को दिखाते हुए लीग राउंड के बाद मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया है। अब रोहतक विवि से ही गुरुवार को फाइनल मुकाबला होगा।
उन्होंने बताया है कि महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धि पर विवि के लोग हर्षित हैं। सभी ने टीम को बधाई देते हुए फाइनल जीतने का आशीर्वाद दिया है। विवि के कोर्ट सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने बताया है कि बेशक यह विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया है कि टीम की वापसी के बाद छात्र पुरातन टीम का सम्मान करेगी। इसके क्रीड़ा सचिव डॉ. संतोष गौड़, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो. केके वर्मा, प्रो. जसवंत सिंह समेत सभी लोगों ने टीम को अपनी मंगलकामना दी हैं।