फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीददारी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के रानोपाली चौकी क्षेत्र के मोहबरा बाजार में शनिवार रात मीट की दुकान पर लेनदेन के विवाद में ग्राहकों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। मामला समुदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण तूल पकड़ने लगा। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करा दिया है, दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई और तीन लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि लगभग 7 बजे मोहबरा बाजार स्थित मीट की दुकान पर खरीददारी करने पहुंचे शराब के नशे में धुत दिनेश कुमार पुत्र शरधी निवासी भीखापुर व सियाराम पुत्र रामसंवारे निवासी खेमीपुर निधियावंा व मीट दुकानदार मो. हनीफ के बीच मीट खरीददारी के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट होने लगी, स्थानीय दुकानदार भी एकत्रित हो गए। मामला तूल पकड़ता इससे पहले सीओ अयोध्या सीओ अयोध्या अजय राय, कोतवाली प्रभारी अरविन्द पांडेय व रानोपाली प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों और मामले को शांत कराया। रानोपाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें