फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बचाने में युवक झुलसा, बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। हैदरगंज थाना क्षेत्र के माझा सोनोरा गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे लगी आग से करीब आधा दर्जन लोगों के आवासीय छप्पर, पशुशाला, खपरैल का मकान इसमें रखे चारपाई, बिस्तर, अनाज, कपड़ा सहित घर गृहस्थी का तमाम सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन



आग की चपेट में आने से एक बैल की झुलस कर मौत हो गई और अन्य कई पशु झुलस गए। जबकि घर के भीतर एक बच्चे को बचाने के चक्कर में एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जबकि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। फायर दस्ते ने आग बुझाने में ग्रामीणों के साथ सहयोग किया।


आग की चपेट में आने से गांव निवासी शिव भवन मौर्य, कल्लू मौर्य और राकेश मौर्य का ज्यादा नुकसान हुआ है। अन्य कई ग्रामीणों का भी अग्निकांड में आवासीय छप्पर, सहित घर गृहस्थी का सामान जला है।
विज्ञापन



प्रधान प्रतिनिधि मोनू सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से शिव भवन के एक बैल की झुलस कर मौत हो गई। अन्य कई लोगों के भी पड़िया, बछिया झुलस गए हैं।


घर में मौजूद एक पांच वर्षीय बच्चे को बचाते समय आग में झुलसकर 30 वर्षीय राम भवन मौर्य घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नायब तहसीलदार गजानन दुबे ने बताया कि राजस्व कर्मियों को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें