नगर कोतवाल बदले, एसओ हैदरगंज लाइन हाजिर
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने पांच निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। वहीं हैदरगंज थाना प्रभारी राम आसरे यादव की कार्यशैली से नाराज होकर उन्हेें लाइन हाजिर कर दिया।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाल अमर सिंह को थाना रामजन्मभूमि का प्रभारी व एसएसपी के पीआरओ विनोद बाबू मिश्र को नगर कोतवाल बनाया गया है।
प्रभारी मॉनिटरिंग चुनाव सेल आलोक कुमार वर्मा को थाना हैदरगंज का प्रभारी बनाया गया है। वहीं यहां तैनात निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह को एसपी ग्रामीण का वाचक बनाया गया है। एसपी ग्रामीण के वाचक रहे उप निरीक्षक नवनीत यादव को एसएसपी का नया पीआरओ बनाया गया है।