फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण और छे़ड़छाड़ में वेटर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कक्षा नौ की छात्रा को होटल में काम करने वाला वेटर भगा ले गया। शुक्रवार को किशोरी घर लौटी तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। साथ ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। जहां किशोरी से दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को लापता हो गई। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को किशोरी घर लौटी तो उसने परिजनों को बताया कि उसे एक युवक भगाकर ले गया था। वह रात में युवक के साथ कठघरिया के जंगल में रही। उसने युवक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद परिजन काठगोदाम थाने पहुंचे। दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक पूरन राम निवासी लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के खिलाफ छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने, उसके साथ छेड़छाड़ करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिठौरिया में किराये के मकान में रहता है। साथ ही एक होटल में वेटर का काम करता है। इधर, काठगोदाम एसओ कमाल हसन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पनियाली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन




छात्रा के अपहरण और छेड़छाड़ में वेटर पर मुकदमा
अल्मोड़ा का रहने वाला है आरोपी, पनियाली से गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें