अयोध्या। प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरूद्घ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल ने कर्नल सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर दो दुकानों से 100 क्ंिवटल पॉलीथीन जब्त कर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
गुरुवार को शहर के सुभाषनगर, चौक, फतेहगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। कर्नल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सुभाषनगर बाजार में दो दुकानों से 50-50 क्ंिवटल प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई।
उनके विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि अयोध्या के रानोपाली स्थित एक गोदाम को भी सीज करने की कार्रवाई एसडीएम सदर द्वारा की गई है।
बताया कि उन्हें रानोपाली में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथीन बिक्री की जानकारी मिली थी चूंकि रानोपाली नगर निगम क्षेत्र में नहीं था इसलिए इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
जिस पर एसडीम सदर अर्पित गुप्ता ने गोदाम को सीज कर दिया है। चेकिंग अभियान में सफाई निरीक्षक श्रद्घांनद गुप्ता, सूबेदार मेजर एसएन मिश्र, नायब सूबेदार डीके सिंह, सूबेदार राजकुमार, हवलदार सुनील तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।