नगरा। थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव में बुधवार की शाम आटा चक्की के साफ्ट में फंसकर विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों ने सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मऊ रेफर कर दिया। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ढेकवारी निवासी धानमुनि (35) विद्युत मोटर से संचालित आटा चक्की से गेहूं की पिसाई कर रही थी। विद्युत मोटर को बंद करने के लिए ज्यों ही वह आगे बढ़ी, चक्की के साफ्ट में फंस गई। उसके चिल्लाने पर कुछ लोगों ने दौड़ कर मोटर को बंद किया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजनों सहित आस पास के लोगों ने उसे तत्काल एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ ले ही जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।