फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा सोमवार दोपहर एक बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हिर्दईपुर के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन



बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ही किलहना निवासी रामराज (75) साइकिल से खजुरहट बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। रामराज को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. सतीश चंद्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक के पुत्र रामलौट ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें