बाइक फिसलने से पति-पत्नी व बच्चा घायल
अयोध्या। सड़क पर बाइक फिसलने से उस पर सवार पति-पत्नी व बच्चा घायल हो गया। तीनों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक और बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसा सोमवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर शाहगंज मार्ग पर सूरा सराय रेलवे फाटक के पास हुआ। इनायतनगर थाना क्षेत्र के जालिम का पुरवा निवासी मनोकानिका (40) अपनी पत्नी मीना देवी (38) और पुत्र दिव्यांश (5) के साथ बीकापुर में रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से दोपहर में तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे।
सूरासराय रेलवे फाटक के पास बाइक फिसलकर पलटने से तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने तीनों घायलों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मनोकानिका व दिव्यांशु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।