फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरा करंट, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज। इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर में बुधवार सुबह बिजली खंभे के स्टे वायर में उतरे करेंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने बिना सूचना दिए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

बुधवार सुबह नौ बजे ग्राम पंचायत पाराताजपुर में शिवलाल के घर के पास स्थित विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से राजाराम के 14 वर्षीय पुत्र निमरु की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शिव कुमारी, कानूनगो सदगुरु प्रसाद, लेखपाल अरुण कुमार शर्मा, राम प्रताप सिंह सहित पंचों की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना की सूचना पर तहसीलदार विनोद सिंह, इनायतनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें