फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से कमाकर लौट रहे युवक को जहरखुरानो ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघराघाट (बहराइच)। मुंबई से कमाकर घर लौट रहे एक युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने लूट लिया। बस में बेहोश हुए यात्री को बस चालक ने लखनऊ-बहराइच मार्ग पर प्रधानापुरवा गांव के निकट उतार दिया। चरवाहों की सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने उसे सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है। युवक के पास कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना अंतर्गत गोबरेपुरवा गांव निवासी पंकज कुमार (24) पुत्र रामगोली मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। सीएचसी मुस्तफाबाद में इलाज के दौरान होश में आने पर उसने बताया कि वह दशहरा व दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए मजदूरी का पैसा लेकर घर के लिए रवाना हुआ। डायल 100 के प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि युवक मुंबई से लखनऊ ट्रेन द्वारा आया। इसके बाद वह चारबाग रोडवेज बस स्टाप से बहराइच के लिए रवाना हुआ। बस में सवार होकर वह चला। इसी दौरान रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। बस में बेहोश हा गया। फिर उसे कुछ नहीं पता चला। पंकज ने आशंका जताई कि शायद बेहोश होने के बाद लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित प्रधानपुरवा गांव के पास उसे बस से फेंक दिया गया। सुबह पशु चराने जा रहे चरवाहों ने युवक को बेहोश देखा तो जरवलरोड थाने पर सूचना दी। डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया है। इलाज चल रहा है। कुछ होश में आने पर युवक ने बातचीत की। लेकिन वह अभी ठीक से बोल नहीं पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें