फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर रूम में भिड़ीं स्टाफ नर्स व एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब लेबर रूम में एक स्टाफ नर्स जोर-जोर से मरीजों, तीमारदारों व कर्मचारियों को धमकियां देकर अपनी पहुंच का बखान करते हुए अभद्रता पर उतारू हो गई। वहां मौजूद आशा बहू और मरीजों ने मामले की शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से की, तब उनकी कड़ी फटकार पर एक घंटे बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन



सीएचसी मवई पर शुक्रवार की रात प्रसव कक्ष में मुख्य केंद्र की एएनएम सीमा कुमारी की ड्यूटी थी। सुबह आठ बजे से दिव्या श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई थी। शेरपुर की आशा अखिलेश कुमारी और नेवरा गांव की आशा गुडिय़ा तिवारी ने बताया कि स्टाफ नर्स दिव्या करीब साढ़े नौ बजे प्रसव कक्ष में पहुंची और ड्यूटी शुरू की।


उन्होंने बताया कि उनके साथ आए मरीजों का कहना था कि रात से परेशान होने के बाद प्रसव होने वाला है, इसलिए पहले से तैनात सीमा कुमारी की ड्यूटी में ही बच्चे का जन्म होना चाहिए, लेकिन मौके पर आई दिव्या को यह बात नागवार गुजरी और वे मरीजों के साथ ही आशा बहुओं से भी अभद्रता करने लगी।
विज्ञापन



इस पर जब सीमा ने विरोध किया तो दिव्या ने कहा कि उनके ताऊ सीएमओ हैं, मैं तुम्हें सस्पेंड करा दूंगी। इस दौरान स्टाफ नर्स और एएनएम के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई,, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी मची रही। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों सुनील कुमार, श्याम नरायन, सुनीता, सुशीला की मानें तो आए दिन लेबर रूम में मरीजों के साथ अभद्रता और बदसुलूकी की बात सामने आती रहती हैं।


वहीं, स्टाफ नर्स दिव्या ने बताया कि मेरी ड्यूटी के दौरान एएनएम सीमा मरीजों को देख रही थीं, जो गलत है। उन्होंने अभद्रता की बात से इन्कार किया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें