फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बालू खनन पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुचितागंज। सरयू नदी के थरेरू घाट पर हो रहे बालू खनन की डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। जबकि रौनाही थाना क्षेत्र के सरायनामु गांव के पास एक किशोर की ट्रक से कुचलकर मौत मामले में पुलिस ने चालक समेत थरेरु घाट पर खनन के पट्टाधारक ज्ञानचंद्र जायसवाल, उसके पार्टनर सुधीर सिंह व बसपा नेता व ब्लॉक प्रमुख फिरदौस खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि, पट्टा शर्तों में स्पष्ट है कि रात में खनन नहीं होगा। ऐसे में रात में खनन और फिर बालू लदे ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत के मामले में प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक ने एसडीएम सोहावल अवधेश बहादुर सिंह को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि, मृत किशोर के पिता रमेश वर्मा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बालू घाट पर खनन का पट्टा लेने वाले ज्ञानचंद जायसवाल, उसके पार्टनर सुधीर सिंह व बसपा के ब्लॉक प्रमुख फिरदौस खान के खिलाफ मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि, रविवार को रौनाही के थरेरु घाट से शाम 7:30 बजे बालू लादकर जा रहे ट्रक से कुचलकर सरायनामु गांव के पास 17 वर्षीय सुरेंद्र पटेल की मौत हो गई थी। इस पर ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले ट्रक व पीछे से बालू लादकर आ रहे एक और ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।

ट्रक छुड़ाने पहुंचे लोगों को भी आक्रोशित लोगों ने जमकर पीटा था। मौके पर पहुंचे यूपी-100 के वाहन को भी भीड़ ने तोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम व एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। अफसरों के काफी समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें