फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दूसरी महिला से की बात तो पत्नी ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसी महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज बाजार में एक महिला ने पति द्वारा फोन पर दूसरी महिला से बात करने के शक में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार रात करीब 11:45 बजे हैरिंग्टनगंज बाजार निवासी हरीनाथ साहू की पत्नी रेनू (27) ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। परिवारीजनों ने रेनू की जान बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह काफी जल चुकी थी।
विज्ञापन


बताया गया कि रात में रेनू का पति हरीनाथ किसी महिला से फोन पर बात कर रहा था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई और रेनू अपने पति पर भड़क उठी। दोनों में झड़प होने लगी। इसके बाद उसने गुस्से में खुद को आग के हवाले कर दिया।

लोगों ने 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और घायल महिला को हैरिंग्टनगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताया है।
विज्ञापन


झुलसी महिला के दो बच्चे हैं। यह हरीनाथ की दूसरी पत्नी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, महिला का बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें