फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। बीकापुर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो तमंचे व एक अर्ध निर्मित तमंचा बरामद हुआ है। बदमाश पर सुल्तानपुर व दिल्ली में मिलाकर 15 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में रविवार को बीकापुर पुलिस को सूचना मिली कि गदरामपुर गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही है।

बीकापुर थाना प्रभारी सुनील कुमार की टीम ने रात करीब 1:15 बजे छापा मारा। इस दौरान वहां से मनमोहन विश्वकर्मा निवासी ग्राम सूदापुर लोहरामउ थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को अवैध असलहा बनाते गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से दो तमंचे 12 बोर, एक अर्धनिर्मित तमंचा व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार आरोपी मनमोहन एक शातिर अपराधी है। उसके ऊपर सुल्तानपुर में 14 व दिल्ली में एक केस दर्ज है, उस पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जा चुकी है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। वह चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों को अवैध असलहा उपलब्ध कराकर शांति व्यवस्था भंग करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें