फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून कर्मी की लोहे के राड व लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे के रॉड व लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन



फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में धर्मदास पुर गांव के पास सुनसान इलाके में शुक्रवार रात 25 वर्षीय युवक को घर लौटते समय लोहे के रॉड व लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए।


घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



पूराकलंदर थाना क्षेत्र के धर्मदास पुर मजरे राजा नाऊ का पुरवा निवासी चंद्रभान (25) पुत्र रामबहादुर मसौधा बाजार में सैलून चलाता था। शुक्रवार रात 8:30 बजे चंद्रभान रोज की भांति सैलून बंद कर प्रदीप कुमार समेत दो साथियों को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था।


रास्ते में धर्मदासपुर गांव में ब्रह्म देव स्थान के पास पीपल के पेड़ के पीछे छिपे दो अज्ञात हमलावरों ने लोहे के रॉड से हमला कर उसे बाइक से गिराया और लाठी-डंडे और रॉड से पीटने लगे।


हमले से घबराए चंद्रभान के दोनों साथी भागकर गन्ने के खेत में छिप गए। हमलावर चंद्रभान को पीटते रहे। कुछ देर बाद गुहार पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना चंद्रभान के परिवारीजनों को दी।


फिर परिवारीजन समेत आसपास के लोग चंद्रभान को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही चंद्रभान ने दम तोड़ दिया।


पूराकलंदर इंस्पेक्टर नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


बताया कि मृतक के पिता रामबहादुर की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है, शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।


चंद्रभान के साथ बाइक पर बैठे प्रदीप ने बताया कि हमलावर पहले से एक पेड़ के पीछे छिपे थे। दोनों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। बाइक पास पहुंचते ही एक हमलावर ने लोहे के रॉड से बाइक चला रहे चंद्रभान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



इससे तीनों लोग बाइक समेत गिर पड़े। फिर हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए चंद्रभान पर हमला कर दिया। प्रदीप व उसके साथी का कहना है कि हमले से वे दोनों घबरा गए थे।


इसी वजह से भागकर पास के ही गन्ने के खेत में छिप गए थे। वहीं मृतक के पिता रामबहादुर ने बताया कि उनकी व बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें