फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता कल से
विज्ञापन

फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 13 से 17 नवंबर के बीच राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 18 मंडल के स्कूली टीमों समेत स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और सैफई की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन विधायक अयोध्या वेदप्रकाश गुप्ता करेंगे।

संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रतियोगिता के सह संयोजक एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


टीमों के आवास व्यवस्था के लिए नगर के 11 विद्यालयों को तैयार किया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा सहित राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम के लिए चयनित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें