अयोध्या। मतदान कार्मिकों के शुक्रवार को प्रशिक्षण में 23 मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने निलंबन के साथ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ कार्मिकों का प्रशिक्षण भी समाप्त हो गया है।
साकेत महाविद्यालय के प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी के रूप में जन समाज इंटर कालेज दिगंबरपुर के सहायक अध्यापक जगदंबा प्रसाद वर्मा, ब्लॉक मसौधा अब्बूसराय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार शुक्ल, आरडी इंटर कालेज सुचित्तागंज के पवन यादव, आरईएस के ड्राफ्टमैन मुनील खान, हनुमान जन सरस्वती विद्यापीठ के सहायक अध्यापक आनंद कुमार सिंह, मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में नलकूप खंड के वरिष्ठ सहायक लल्लन यादव, कलेक्ट्रेट के अभिलेखा के लेखपाल राम प्रकाश सिंह, नलकूप निर्माण खंड के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार गौड़, मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में सहायक अध्यापक गीरजा देवी, गायत्री देवी, रिजवाना, सविता देवी, शिक्षामित्र अंजू, प्रधानाध्यापक रंजना देवी, जल निगम पंप आपरेटर परशुराम उपाध्याय अनुपस्थित मिले।
सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश के साथ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा जारी कर दिए गए है।
जिलाधिकारी ने अब-तक सभी अनुपस्थित मतदान कर्मिकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी उपस्थिति जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह को देने के साथ पांच मई 2019 को हवाई पट्टी पर पहुंचकर निर्धारित पोलिंग पार्टी के साथ मतदान के लिए रवाना हो, अन्यथा अनुपस्थित कर्मचारियों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।