फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के होटल में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रेलवे स्टेशन के सामने पर्यटन विभाग के होटल के कमरे में गुरुवार शाम एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस ने मौके से विषाक्त पदार्थ बरामद किया है। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पर्यटन विभाग के साकेत होटल में बीते 19 दिसंबर को पडरौना जिला कुशीनगर निवासी नितिन कुमार बंका (40) ने होटल का कमरा नंबर-207 किराए पर लिया था। गुरुवार दोपहर बाद जब सफाईकर्मी कमरा साफ करने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।

आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना होटल के सहायक प्रबंधक को दी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी।

सूचना पर पीआरवी 901 व चौकी रायगंज समेत कोतवाली अयोध्या की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में बेड पर नितिन मृत पड़ा था।

उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे की तलाशी में पुलिस को विषाक्त पदार्थ मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तथ्य जुटाए।

कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतक की तलाशी में मिले फोन नंबर के आधार पर उसके परिवारीजनों को सूचना दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


होटल के सहायक प्रबंधक संदीप ने बताया कि मृतक का कमरा सुबह से बंद था। सुबह कमरे की सफाई नहीं हो पाई थी। दोपहर बाद सफाईकर्मी को भेजा था। कमरा अंदर से बंद था। बाद में उसे पुलिस की मौजूदगी में ही तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें