फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तंग पति ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक लॉज का मामला
विज्ञापन

फैजाबाद। मोबाइल टावर टेक्नीशियन ने अपनी पत्नी से तंग आकर जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। है। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगी का पुरवा निवासी मिथिलेश वर्मा (38) पुत्र रामनेवल वर्मा पत्नी संग आए दिन विवाद से इस कदर तंग हुआ कि मंगलवार को उसने घर छोड़कर अलग रहने का फैसला ले लिया।

एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत मिथिलेश रोडवेज बस स्टेशन के पास एक लॉज में रहने लगा। घर से गायब होने के बाद उसके घर के लोग जगह-जगह तलाशने में लग गये। मिथिलेश के माता-पिता मौजूदा समय में वैष्णो देवी का दर्शन करने जम्मू गए हुए हैं।
विज्ञापन


मिथिलेश ने बुधवार को अपने भाई आलोक वर्मा को फोन किया और कहा कि अब मै घर नहीं लौटूंगा। उसने अपने भाई से यह नहीं बताया कि वह कहां है। मंगलवार को अपराह्न 3 बजे मिथिलेश ने पुन: अपने भाई को फोन किया और कहा कि मैंने जहर खा लिया है और इस समय मैं रोडवेज बस स्टेशन के बगल स्थित लॉज में हूं।

यह सूचना पाकर उसके भाई व अन्य लोग लॉज पहुुंचे लेकिन तब तक मिथिलेश की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। तत्काल उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान बुधवार रात 8:30 बजे मिथिलेश की मौत हो गयी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली नगर में मेमो भेजकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारीजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें