फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते 6 गिरफ्तार, 5 ट्राली व 1 जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन करते छह गिरफ्तार, पांच ट्रॉली व एक जेसीबी सीज
विज्ञापन

फैजाबाद। मवई थाना क्षेत्र के महमदवापुर गांव के निकट गुरुवार रात अवैध मिट्टी खनन करते एक जेसीबी और पांच ट्रॉलियों के साथ छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ियों को सीज कर अन्य कार्रवाई के लिए रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी है। गिरफ्तार लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के महमदवापुर गांव के निकट जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी का खनन की सूचना ग्रामीणों ने सीओ रुदौली को दी। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया के हस्तक्षेप पर मवई थाने के एसआई अनूप सिंह ने छापेमारी कर मौके से पांच ट्रॉली व एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मिट्टी से भरी हुई ट्रॉली व दो खाली ट्रॉलियां तथा खनन करती जेसीबी के साथ अवैध खनन करते हुए जेसीबी ड्राइवर सुरेश कुमार, ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पप्पू, सतीश दुबे, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, बेचन लाल को पकड़ा है। इनका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। वहीं खनन कराने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि जेसीबी रिंकू सिंह यादव की है, जिस पर पहले भी अवैध खनन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। बताया कि खनन की रिपोर्ट जिला खनन अधिकारी को भेजी जा रही हैं, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें