फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई से आकर अयोध्या में करते थे चोरी की वारदात, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
04-अयोध्या-पुलिस लाइंस स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी शैलेश पांडेय - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने मुंबई से अयोध्या आकर चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार का शीशा तोड़ सामान चुराते थे। पुलिस ने 12 दिसंबर को अयोध्या के सरयू पुल पर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने कार से चोरी के करीब दस लाख रुपये के जेवर, 33 हजार रुपये नकद रिकवरी का दावा किया है।
विज्ञापन

12 दिसंबर को प्रयागराज के अशोक नगर कैंट के रहने वाले अरुण श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ अयोध्या में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। रात करीब आठ बजे अपनी कार सरयू पुल के पास खड़ी करके सभी सरयू पूजन को गए थे। लौट कर आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था व रखा बैग गायब था। पीड़ित ने बैग में करीब दस लाख रुपये के जेवरात के साथ 33 हजार रुपये नकद चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। एसएसपी शैलेश पांडेय ने स्वयं अपनी निगरानी में सीओ अयोध्या राम कृष्ण चतुर्वेदी, सीओ ट्रैफिक राजेश तिवारी, एसओजी प्रभारी रतन शर्मा व कोतवाल अयोध्या देवेंद्र पांडेय की टीम को लगाया था।
एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों द्वारा बनवाए स्कैच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। शुक्रवार की सुबह घटना में शामिल चार लोगों कों कांशीराम कालोनी के पास सं गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी किए करीब दस लाख के जेवर, 33 हजार नकद, एक तमंचा व चोरी में प्रयुक्त की गई कार बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रहीमुल अंसारी निवासी गांव नांचा थाना बेला जनपद सीतामढ़ी, बिहार, उपेंद्र सोनी निवासी ठठेरिया थाना हरैया, बस्ती, रोहित पांडेय निवासी बडहर थाना हरैया, बस्ती व शिखर मिश्रा निवासी फरेंदा थाना हरैया जनपद बस्ती के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों के पास मुंबई में फ्लैट व कार भी
एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपी मुंबई में रहते थे, वहां उनके पास फ्लैट, कार आदि भी है। मुंबई से आकर अयोध्या व अन्य धार्मिक स्थलों पर खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी करते थे। इसके बाद वापस मुंबई भाग जाते थे। इनका एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना रहीमुल अंसारी है। गिरोह ने थाना कैंट अंतर्गत भी एक कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात की थी। बताया कि मुंबई से अयोध्या के नेटवर्क को तलाश जा रहा है। इस तरह की वारदात कहां-कहां की है, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर के कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें