फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से तीन लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसएसपी से शिकायत के बाद हैदरगंज पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दहलवा गांव निवासी रणदेव सिंह ने एसएसपी को दी गई शिकायत में कहा कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के ही गौहानी निवासी रामनिवास ने उनसे कहा कि उनका पुत्र रामदयाल दूबे सेना में है। उसकी पहुंच अच्छी है।
यदि कोई सेना में भर्ती होना चाहे और पैसा खर्च करे तो रामदयाल सेना में भर्ती करा सकता है। कहा कि उनके पुत्र पंकज सिंह और रिश्तेदार शुभम सिंह निवासी काकोली थाना तारुन ने सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

रामनिवास के झांसे में आकर दोनों युवकों को सेना में भर्ती कराने के लिए आरोपी रामनिवास दूबे और उसके पुत्र रामदयाल दूबे ने तीन लाख रुपये ले लिए लेकिन भर्ती नहीं करा पाए।
पैसा वापस मांगने पर एक लाख 60 हजार रुपये का चेक उनके नाम और 50-50 हजार रुपये के दो चेक उनके पुत्र पंकज सिंह और रिश्तेदार शुभम सिंह के नाम दिए मगर ये चक बाउंस हो गए। थानाध्यक्ष अवनीश चौहान ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें