फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च को बंद रहेंगे जिले के पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री की अपील के बाद जिले के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 22 मार्च दिन रविवार को जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान एंबुलेंस-पीआरवी समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं को ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। यह शुक्रवार निर्णय शुक्रवार को एसोसिएशन की हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी डीलरों को कोरोना से बचाव के पोस्टर बांटने की अपील की। इस दौरान संजीव पांडेय, नौरंग सिंह, भानु प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, कपिलदेव दूबे, विपिन सिंह, गिरिजा शंकर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें