फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के सहारे घर में घुसे बदमाश, छह लाख लूटे

Sun, 25 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुए बदमाशों ने तमंचे के बल पर छह लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ कर घर वालों को मुक्त कराया। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उसके साथी की थी, जो उनके घर पर सुरक्षित रख गए थे। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली की मोतीगंज चौकी क्षेत्र के रामगंज बाजार की चिरंगीवीर में शनिवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की। क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया गया कि शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे चार बदमाश मुंह पर गमछा बांध कर घर के सामने लगे पेड़ पर चढ़कर अंदर घुसे और कमरे में सो रही पत्नी बृर्जेश कुमारी को बाहर से बंद कर दिया।

बदमाश वीरेंद्र को लेकर नीचे के कमरे में पहुंचे और तमंचा सटाकर लूटपाट की। इसके बाद वीरेंद्र को कमरे में बंद कर दिया और भाग निकले। पीड़ित के पुत्र ने घटना की सूचना साथी रोहित तिवारी को दी। जिसने मोतीगंज चौकी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ कर वीरेंद्र को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश छह लाख की जो रकम अपने साथ ले गए, वह दुल्हीपुर शंकरपुर निवासी शिवनाथ मास्टर की थी, जो उनके दोस्त हैं। बीकापुर कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। 

पीड़ित वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके दोस्त ने 22 सितंबर को बैंक ऑफ  बड़ौदा की मोतीगंज शाखा से पांच लाख 80 हजार रुपये निकाले थे। जिसमें 12 हजार मैंने मिला कर रखे थे। यह रकम मास्टर के लड़के की जमानत के लिए वकील को फीस देने के लिए रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें