फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में फटा सिलेंडर, आग में तीन झुलसे

Sat, 24 Sep 2016 10:21 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
कंधारी बाजार में सिलेंडर फटने के बाद नष्ट पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद नगर कोतवाली के आर्य कन्या रोड स्थित कंधारी बाजार में शनिवार रात खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर की लीकेज से आग लग गई और सिलेंडर में धमाका हो गया। चपेट में आकर महिला झुलस गई और परिवार को दो सदस्य बचाव करने में झुलस गए। हादसे में शादी के लिए एकत्र कीमती सामानों समेत घर-गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन



कंधारी बाजार निवासी अनीस अहमद खां रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शनिवार को उनके लड़के अकील अहमद का निकाह तय था, जिसके चलते शुक्रवार को ही नाते-रिश्तेदार घर पर एकत्र हो गए थे। परिवार का कहना है कि रात लगभग एक बजे तक वैवाहिक कार्यक्रम होते रहे।

इसके बाद अनीस की पत्नी सादरा बेगम खाना बनाने लगीं। चूल्हा जलाते समय रसोई गैस सिलेंडर के पाइप में कही लीकेज होने के चलते आग लग गई और सायरा चपेट मेें आ गई। चीख-पुकार पर अनीस व उनके लड़के अकील ने बचाव की कोशिश की तो दोनों मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


इसी बीच रसोई सिलेंडर में धमाका हो गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस व फायर दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। मकान मालिक अनीस का कहना है कि आग में निकाह के मद्देनजर रखे कीमती समान समेत घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि रात में ही आग पर काबू पा लिया गया था। अग्निकांड में हुए क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें