फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान क्रॉसिंग पर धंसा ट्रैक

Sat, 24 Sep 2016 10:15 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शनिवार को लालबाग रेलवे क्राॅसिंग के पास शंटिंग के दौरान पटरी धंसने से रुकी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस को वाशिंग लाइन में धुलाई के लिए ले जाते समय शनिवार को एक क्रॉसिंग पर ट्रैक धंस गया। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। दरअसल शंटिंग के दौरान एक तरफ का ट्रैक धंसने ट्रेन थोड़ी झुक गई। इस पर ड्राइवर ने फौरन गाड़ी रोकी और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। धीरे-धीरे ट्रेन को वाशिंग लाइन ले गए। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही करीब एक घंटे रोक दी गई। इसके चलते कई ट्रेनें लेट हुईं। 
विज्ञापन


फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफार्म से वाशिंग लाइन में ले जाने के लिए शंटिंग ट्रैक से गुजारी गई। ट्रेन जैसे ही लालबाग रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तभी अचानक दाहिने तरफ झुक गई। धीमी गति से चल रही ट्रेन के ड्राइवर को संदेह हुआ। उसने तत्काल ट्रेन रोक दी और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

इस पर सहायक मंडल अभियंता एके वाजपेयी, लोको इंस्पेक्टर डीके सिंह, स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार मौके पहुंचे। क्रॉसिंग पर रेल की पटरी और सर्पोटिंग पटरी के बीच में गैपिंग थी। इसी की वजह से ट्रेन का पहिया और पटरी दोनों का तालमेल बिगड़ रहा था। अधिकारियों ने ट्रेन को आगे जाने से रोक दिया और वहीं से धीमी गति से बैक शंटिंग कराई गई।
विज्ञापन


इसकी वजह से किसान एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर एक घंटे रोक दिया गया। नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस को कटरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। यह ट्रेन भी 45 मिनट देरी से फैजाबाद स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा हावड़ा से देहरादून जानी वाली ट्रेन डेढ़ घंटा और लखनऊ-वाराणसी ट्रेन भी 45 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।

ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां बैरीकेडिंग कर फतेहगंज-लालबाग की ओर जाने वाले लोगों को रोक दिया। मालूम हो कि बीते 20 सितंबर को दून एक्सप्रेस और 22 सितंबर को अयोध्या के सिटी स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिरेलमेंट हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें