अस्पतालों का निरीक्षण करते डीएम व साथ में मौजूद अन्य अधिकारी।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कोविड एल-वन झुनझुनवाला और कोविड एल टू मेडिकल कालेज के अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। झुनझुनवाला के नोडल डॉक्टर निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ इंक्रीमेंट रोकने का निर्देश दिया। अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली दवाईयों के साथ ही डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम पहले कोविड केयर सेंटर झुनझुनवाला पहुेंचे। यहां अस्पताल के नोडल डॉ एचएल सरोज अनुपस्थित मिले। डीएम ने कहा कि डॉ. सरोज पिछले कई निरीक्षणों में अनुपस्थित पाए गए। इनके द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन न किए जाने के द्योतक है।
उन्होंने डॉ. सरोज को प्रतिकूलव प्रविष्टि के साथ इंक्रीमेट रोके जाने का निर्देश दिया। अस्पताल में तीन शिफ्ट में ड्यूटी पर लगाए गए डाक्टर व अन्य स्टाफ को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मेडिकल स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में उन्होंने व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी के जरिए वार्डों की व्यवस्था की व्यवस्था देखी।
दोनों अस्पतालों में साफ-सफाई के साथ ही मरीजों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए च्यवनप्राश, गिलोय बटी, आर्सेनिक-30 आदि के साथ समय से भोजन और नाश्ता दिए जाने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उनके साथ सीडीओ प्रथमेश कुमार, सीएमओ डा. घनश्याम सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार, सीएमएस आदि मौजूद रहे।