फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 28 नए मरीज मिले, ठीक होकर 16 घर भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बृहस्पतिवार को 28 मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि स्वस्थ होने के उपरांत 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6971 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 512 हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के रामनगर में दो, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के जाखा में दो, मुकीमपुर में दो, मसौधा के कोटसराय व पूरा ब्लॉक के जानापुर में दो-दो समेत नगर निगम के आवास विकास कॉलोनी, दिल्ली दरवाजा, बढ़ई का पुरवा, अब्बू सराय, बहादुरगंज, रायगंज, अमानीगंज ब्लॉक के टंडवा, खंडासा, कैंट, तारुन ब्लॉक के महरई, नाकपाली, थरियाकला, सोहावल के सुचितागंज, रुदौली के भेलसर, राजानगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के अहरन सुवंश, देवकली माफी में एक-एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 512 हो गई है। इनमें 482 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 11 मरीजों को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है। शेष मरीज हायर सेंटर पर रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें