अयोध्या। जिले में बुधवार को भी कोरोना ने खूब कहर ढाया। पहले से संक्रमित एक महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई तो 115 नए मरीज भी संक्रमित पाए गए। इनमें प्रभारी सीएमओ, खंड विकास अधिकारी, पुलिसकर्मी व डॉक्टर भी शामिल रहे। इन्हें लेकर जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3557 पहुंच गई है।
उधर, बुधवार को लगातार दूसरे दिन मरीजों का शतक लगा और 115 मरीज संक्रमित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के बाद प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मोहन भी संक्रमण की चपेट में आ गए, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। वहीं, खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार केडी गोस्वामी, एनडी यूनिवर्सिटी कुमारगंज के डॉ. आरबी सिंह, मंगला पुरी जनौरा चौराहा निवासी डॉ. मानवेंद्र सिंह भी संक्रमित हुए हैं।
मवई ब्लॉक के पटरंगा में छह, केएम शुगर मिल्स लिमिटेड मोतीनगर, मसौधा में पांच, पूरा बाजार में पांच, अमानीगंज ब्लॉक के खंडासा में तीन, कुमारगंज में दो, पटरंगा में दो, सोहावल के बरई कला में तीन, नगर निगम के झारखंडी में तीन, मसौधा के मधुपुर में दो, शिवनगर कॉलोनी में तीन, नगर निगम के बजाजा में तीन, साकेत पुरी कॉलोनी में दो, रानोपाली में दो, मुकेरीटोला में दो, बरवारी टोला में तीन, अयोध्या में दो, पुलिस लाइन में दो मरीज मिले।
वहीं तारुन के केवलापुर में दो, सोहावल के गोहन्ना में दो, नगर निगम के पोस्टल कॉलोनी, जेबी पुरम, फतेहगंज, शारदा पुरम, कृष्णा नगर, अश्वनी पुरम, वैदेही नगर, अवधपुरी कॉलोनी, तहसील सदर, महाजनी टोला, बेगमपुरा, रामकोट, न्यू कॉलोनी, कौशलेशकुंज, हनुमानगढ़ी, सिविल लाइन, सहादतगंज, अमानीगंज, रायगंज, टेढ़ी बाजार, मसौधा ब्लाक के कौशलपुरी, अब्बू सराय, डाभासेमर, रैथुआ, कादीपुर, मोदहा, रानी बाजार, पूरा ब्लॉक के सीएमओ ऑफिस, भीखापुर, दुर्गापुर, पूरा बाजार, ददेरा, देवकाली बाईपास, दतौली, सनेथू, नारायणपुर, भदौली सहित अन्य गांव में एक-एक मरीज पाए गए हैं।