फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिली महिला की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में पहली कोरोना मरीज के रूप में सामने आई पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू नत्थन का पुरवा गांव निवासी गर्भवती महिला की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इससे जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने की संभावना प्रबल हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य महकमा 13वें दिन अभी एक और जांच कराने के बाद ही महिला की घर वापसी का संकेत दे रहा है। मगर, तीसरी रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन सहित महकमे ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते 23 अप्रैल को निजी लैब की जांच रिपोर्ट में सनेथू नत्थन का पुरवा गांव की एक गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमित जिले की सूची में अयोध्या का नाम भी शामिल हो गया था। पहले से ही कमर कस चुके जिला प्रशासन ने पूरी फुर्ती के साथ बचाव कार्य किया। महिला को कोविड एल-1 हॉस्पिटल सुल्तानपुर भेजा गया।
महिला का पूर्व में इलाज करने वाले संजाफी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. मुकेश गौतम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा सिंह सहित पूरे स्टाफ, महिला के परिवारीजन, गांव के लोग, रिश्तेदारों सहित करीब 56 लोगों को क्वारंटीन कर उनकी भी जांच कराई गई। साथ ही 25 अप्रैल को सुल्तानपुर जिले से भी महिला का दूसरा नमूना भेजा गया।
विज्ञापन

बीते 28 अप्रैल को महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे पहले परिवारीजन व अन्य संपर्की भी निगेटिव आ चुके थे। इससे जिला प्रशासन ने चैन की सांस लिया। दो दिन बाद महिला की तीसरी जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव प्राप्त हुई है।
इससे जनपदवासियों सहित जिला प्रशासन ने राहत महसूस किया है। इससे जिले के ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में लौटने की अटकलें भी तेज हो गईं हैं। हालांकि, अभी महिला की एक और जांच कराने के बाद ही उसे क्लीन चिट दी जाएगी। लेकिन लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने, परिवार, अस्पताल सहित अन्य नजदीकियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने से चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव होने के ही कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें