भेलसर। रुदौली के भेलसर गांव में समोसा बनाते समय गैस सिलेंडर के चूल्हे में आग लग गई। आग बुझाने में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सीएचसी खैरनपुर में भर्ती कराया गया है।
रुदौली कोतवाली के भेलसर गांव में शुक्रवार शाम पांच बजे सुरेंद्र कुमार घर में ही गैस सिलेंडर के चूल्हे पर कड़ाई में समोसा तैयार कर रहा था। इस दौरान अचानक चूल्हे में आग लग गई, आग कड़ाई से तेल से भड़क गई। जिस पर काबू पाने का प्रयास करने पर सुरेंद्र कुमार (32) व विशाल (20) गंभीर रूप से झुलस गए।
मौके पर पहुंचे रुदौली फायर ब्रिगेड प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह व कर्मी रमेश सिंह, राहुल रावत, राम बहादुर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया व गैस सिलेंडर को फटने से बचा लिया। सूचना मिलने पर रुदौली एसडीएम विपिन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी रामचेत यादव ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है।