अयोध्या। राममंदिर की नींव भराई के काम में कोरोना के चलते कुछ बाधा जरूर आई है लेकिन काम रुका नहीं है। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को नींव की दूसरी परत का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं मजदूरों की कमी के चलते कार्य की गति धीमी हो गई है। बताया गया कि जो मजदूर छुट्टी पर गए थे वे कोरोना के कारण अभी तक नहीं लौटे हैं, जिसके कारण काम की गति प्रभावित हुई है।
राममंदिर की नींव 44 परतों में भरी जानी है। अभी तक मात्र एक परत तैयार हो सकी है, दूसरी परत का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं कोरोना के चलते ही फिल्ड मैटेरियल की आपूर्ति में भी दिक्कत आने के कारण कार्य की गति प्रभावित हुई है।
परत निर्माण के लिए आवश्यक मैटेरियल सीमेंट, सिलिका, फ्लाई एश, स्टोन डस्ट व गिट्टी इत्यादि को मिक्स करने के लिए परिसर में ही प्लांट स्थापित किया गया है।