फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

Thu, 17 Mar 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पेट्रोमूल्य वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इसे वापस लेने की मांग की। कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमते गिर रही थी तो केंद्र की मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई। अब इसके दाम बढ़ा रही है। यह आम लोगों के साथ अन्याय है। इसे जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन



पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव सुनील, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घट रही थी तो केंद्र की मोदी सरकार ने आधा दर्जन बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को इसके लाभ से वंचित किया।

अब एक मुश्त डीजल और पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि करके जनता की जेब काट रही है। प्रदेश सचिव ने कहा कि महंगाई से आम आदमी पूरी तरह से कराह रहा है। नेताओं ने मांग उठाई कि इस बढ़ोत्तरी की तत्काल वापस लिया जाए। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रिकाबगंज में प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह, महिला जिलाध्यक्ष मधु पाठक, शीतला, उग्रसेन मिश्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें