फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना सिंह के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता

Sun, 31 Jul 2016 11:20 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मुन्ना सिंह चौहान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रालोद प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के असामयिक निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता जारी है। जयंत चौधरी ने कहा कि मुन्ना गरीबों-किसानों के नेता थे। जुझारूपन और लड़ाकू नेता होने की उनकी पहचान थी। उनके निधन से रालोद की अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलयाम सिंह यादव ने बेटे को फोनकर मुन्ना सिंह चौहान के निधन पर दुख जताया और कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाला नहीं रहा। भाजपा के सांसद विनय कटियार ने फोन पर कहा कि मुन्ना जुझारू और जमीनी नेता थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

यह क्षेत्र व प्रदेश की सियासत में अपूरणीय क्षति है। भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जनपद से किसान नेता चला गया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि मुन्ना ने हमेशा किसानों का दुख-दर्द शासन-सत्ता के सामने लाया और कभी हिचके नहीं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह कर्मठ और जुझारू ईमानदार नेता थे। मुन्ना जमीनी पकड़ रखते थे हमारे सहयोगी रहे तथा किसानों-मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे। रालोद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि जमीनी नेता होने के साथ वह कुशल संगठनकर्ता तथा निर्भीक थे।

राज्यमंत्री पवन पांडेय ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए याद किये जाएंगे मुन्ना सिंह चौहान। आम आदमी पार्टी अवध प्रांत प्रवक्ता सभाजीत सिह ने कहा कि मुन्ना सिंह ने किसानों गरीबो के लिए हमेशा संघर्ष किया। पूर्व बसपा नेता इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मजलूमों और किसानो की लड़ाई करने वाला जमीनी नेता नहीं रहा।

इसके अलावा सपा नेता डिप्पुुल पाण्डेय, बसपा नेता बज्ममी सिद्दिकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  मीना गुप्ता, राम नरेश गुप्ता, रुदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी, बसपा के विधायक जीतेंद्र सिंह बब्लू,केंद्रीय दुर्गापूजा व राम लीला समन्वय समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल,संयोजक राजेंद्र सिंह राजू, गगन जायसवाल, प्रवक्ता केशव बिगुलर, रामलाल जायसवाल, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह, उग्रसेन मिश्रा समेत अन्य ने निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें