फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस का दिल्ली में होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कायाकल्प अवार्ड योजना में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाने पर श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को भारत सरकार द्वारा दिल्ली में कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत आगामी 11 अक्टूबर को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीराम चिकित्सालय के मीडिया प्रभारी यश प्रकाश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में सभी प्रदेशों के उन चिकित्सालयों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने अपने-अपने प्रदेशों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जहां इनको सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर श्रीराम चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का सम्मान होना है।
चिकित्सालय के प्रबंधक शिशिर कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना की ग्रेडिंग में जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज को प्रदेश में प्रथम, जिला महिला चिकित्सालय ललितपुर को द्वितीय व श्रीरामचिकित्सालय अयोध्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था। उन्होंने कायाकल्प योजना में अस्पताल में गुणवत्तापरक चिकित्सा व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था एवं संसाधन को मानक बनाकर ग्रेडिंग की गई थी जिसमें श्रीराम अस्पताल अयोध्या ने 90.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें