फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिर बैठाने की होड़ में भिड़ी दो बसें, एक की मौत

Mon, 19 Dec 2016 11:07 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मुबारकगंज हाईवे पर चाय के होटल में अनियंत्रित होकर घुसने के बाद क्षतिग्रस्त मिनी बस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज चौराहे पर एक सवारी को बिठाने की होड़ में दो बसों में भिड़ंत हो गई। एक बस चाय की दुकान में घुस गई। चपेट में आकर कुछ लोग चोटहिल हो गये। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पिलखावा के मजरे पंडितपुरी निवासी 65 वर्षीय कुमुद कुमार द्विवेेदी लखनऊ जाने के लिए सवारी साधन की तलाश में मुबारकगंज चौराहे पहुंचे थे। कुमद कुमार सवारी के इंतजार में एक दुकान के सामने खडे़ होकर इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान हाईवे पर सवारियां ढोने वाली एक टेम्पो ट्रैवलर बस के चालक नेे सवारी देख ब्रेक लगाई तो बस कुछ दूर आगे जाकर रुकी। बुजुर्ग कुमुद कुमार बस पर सवार होने के लिए हाईवे पर आगे बढ़े तो इसी बीच पीछे से एक प्राइवेट बस आ गई।
विज्ञापन


प्राइवेट बस के चालक ने सवारी देख ब्रेक लगाई तो सड़क पर चल रहा कुमुद कुमार प्राइवेट बस की चपेट में आ गया और प्राइवेट बस छोटी बस में जा टकराई। वाहनों की टक्कर के चलते 
सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठे लोग भी चपेट में आ गये। दुकान को भी क्षति हुई है।

घायल कुमद कुमार को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही कुमुद कुमार की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि उनके भाई अशोक द्विवेदी ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें