फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विभूतियों को मिला माटी रतन सम्मान

Mon, 19 Dec 2016 11:03 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
माटी रतन सम्मान से सम्मानित किए गए प्रो.शारिब रुदौलवी व डाॅ.विजय बहादुर सिंह के साथ संयोजक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काकोरी कांड के नायक अशफाक उल्लाह खां की शहादत दिवस पर सोमवार को मंडल कारागार और उसके आसपास शहीदी जज्बे की बयार बह उठी। वक्ताओं ने गंगा-जमुनी तहजीब की हिफाजत का संकल्प लिया। इस मौके पर तीन हस्तियों को माटी रतन से सम्मानित किया गया। ख्यातिलब्ध शायर प्रो. शारिब रुदौलवी, सहित्यकार डॉ. विजय बहादुर सिंह ने सम्मान लिया तो क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को दिया गया। 
विज्ञापन


अशफाक उल्लाह खां शहीद शोध संस्थान की ओर से जेल परिसर स्थित शहादत स्थल पर आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. कपिल देव मिश्र ने कहा कि जिस देश की जवानी तकिये के नीचे मौज रखकर सोती है, वह देश गुलाम हो जाता है जबकि यदि वह तकिये के नीचे मौत रखकर सोए, तो कभी गुलाम हो नहीं सकता। उन्होंने अशफाक की शहादत को देश की शान बताया।

आसाम हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आईएम कुद्दुसी ने कहा कि अशफाक देश की शान है, उनकी शहादत बेमिसाल है। साहित्यकार डॉ. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सत्ता को निरंकुश होने से बचाने के लिए जरूरी है कि प्रतिरोध की संस्कृति मजबूत हो, तभी स्वस्थ, संवेदनशील देश व समाज का निर्माण होता है। प्रो. शरिब रुदौलवी ने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। 
विज्ञापन


संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि अशफाक उल्लाह खां हमारे देश की धरोहर है, मुल्क की आवाज और शान है। कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद अशफाक उल्लाह खां की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हे नमन किया। इसके बाद अशफाक की मूर्ति के सामने गार्ड ऑफ आनर दिया गया। संचालन देश दीपक ने किया। 

सूबे के होमगार्डस मंत्री अवधेश प्रसाद एवं वनराज्य मंत्री तेजनारायन पांडेय ने शहीद स्थल पहुंच अशफाक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी गई। इस मौके पर प्रो. शम्सुल इस्लाम, वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, शायर सलाम जाफरी, इंद्रप्रताप सिंह सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतें उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें