फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 1.97 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेंगी सुविधाएं

Fri, 26 Jun 2020 05:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 यात्री शेड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 1.97 करोड़ खर्च होंगे। यह रकम काफी पहले पर्यटन विभाग को मिल चुकी थी मगर, 44 शेड बनाने के बाद बाकी 66 के लिए स्थल चयन में पेंच फंसा हुआ था। अब सभी स्थलों का चयन होने के बाद पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को यात्री सुविधाओं से आच्छादित किए जाने के काम में तेजी आई है।

विज्ञापन


अयोध्या में पंचकोसी की परिधि में हर वर्ष कार्तिक मास में लाखों श्रद्धालु देवोत्थानी एकादशी पर्व पर परिक्रमा करते हैं। करीब 15 से 20 लाख श्रद्घालु परिक्रमा कर रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं स्नान करते हैं। यही नहीं प्रत्येक माह की एकादशी तिथि पर भी बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य पंचकोसी परिक्रमा करते हैं।

ऐसे में इस परिक्रमा पथ का खासा महत्व है इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने परिक्रमा मार्ग को यात्री सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई है। इसी क्रम में पर्यटन विकास की योजनाओं के अंतर्गत 1.97 करोड़ खर्च कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 यात्री शेड बनाए जाने हैं। शेड में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच आदि भी लगाए जाएंगे। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर 100 स्थानों पर शेड बनाए जाने हैं जिनमें से अभी तक 44 स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन


परिक्रमा से पूर्व पूरा हो जाएगा काम
कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक विवेकानंद सिंह ने बताया कि काशीराम कॉलोनी, उदया पब्लिक स्कूल, चक्रतीर्थ, ऋणमोचनघाट सहित 44 स्थानों पर यात्री शेड बनाए जा चुके हैं। शेष स्थानों पर यात्री शेड निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जमीनी विवाद की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा था, चिह्नित स्थानों पर कई जगह अवैध कब्जा आदि की समस्या थी, लेकिन अब सारी जमीन क्लीयर हो गयी है। परिक्रमा से पूर्व सभी शेड बनकर तैयार हो जाएंगें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें