फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

762 couples tied the knot

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के विभिन्न ब्लॉकों पर शनिवार को रंग-विरंगे विवाह मंडप सजाए गए। वैवाहिक गीतों के बीच 762 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह कराए गए। मांगलिक अवसर पर पहुंचे जन प्रतिनिधियों और अफसरों ने नए जोड़ों को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन

पूराबाजार ब्लॉक कार्यालय पर सुबह आठ बजे से आए वर-वधू व परिवार के लोग भोजन-पानी को तरस गए। कार्यक्रम में 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, बीडीओ सुभाष चंद्र वर्मा व अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज व मिल्कीपुर ब्लॉक के 170 जोड़े आश्रम पद्धति विद्यालय मुगींशपुर में आयोजित कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर महेश ओझा, संतोष सिंह, जेपी पांडेय व लोक गायक विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरईपारा में मया बाजार व तारुन ब्लॉक के 140 जोड़ों ने सात फेरों के साथ विवाह किया। भाजपा जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। एडीओ अमित सिंह ने बताया कि समारोह में तीन मुस्लिम, दो दिव्यांग सहित 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर ध्रुव गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख तारुन फयाराम वर्मा, बीडीओ अमित जायसवाल व ब्लॉक प्रमुख मयाबाजार उमेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
सोहावल ब्लॉक परिसर में बीकापुर ब्लॉक सहित सोहावल के 140 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बीडीओ सोहावल रशेष कुमार, बीडीओ बीकापुर नंदनी साह, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
पटरंगा के सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम परिसर में 154 जोड़ों का विवाह हुआ।
विवाह मंडप में आचार्य व उपाचार्यों ने मंगल गीतों व वेद मंत्रों के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं तो काजी से दर्जनों मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। सांस्कृतिक मंच पर विवाह गीत सहित गारी से पूरा माहौल मंगलमय हो उठा। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निचले पायदान को सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर एसडीएम स्वप्निल यादव, बीडीओ मोनिका पाठक, बीडीओ अखिलेश गुप्ता व थानाध्यक्ष नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान लोक गायिका पूजा कौशल ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
उधर, मसौधा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में 107 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि विधायक शोभा सिंह चौहान व उनके प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान ने सभी जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी बीडीओ नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, निजामुद्दीन व अमरनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें