फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी 419 करोड़ की योजनाओं की सौगात

विज्ञापन
अयोध्या-जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के जीआईसी में आयोजित दो दिवसीय आयुष मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या सहित अन्य जिलों के लिए 419 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन

इनमें अयोध्या के लिए राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, 50-50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक आयुर्वेद कॉलेज दे रही है।
कुछ दिन में एयरपोर्ट में बड़ा जहाज उतर सके इसके लिए शिलान्यास करने जा रहे हैं। अयोध्या का एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं। अयोध्या से किसी भी देश की यात्रा हो सकेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय आयुष मेले में शुक्रवार को योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे थे।
मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय आयुष एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ आयुष मेले का निरीक्षण किया। बाद में 419 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
जिसमें 125 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाएं, अयोध्या विकास प्राधिकरण व नगर निगम की 172 करोड़ की योजनाएं व 122 करोड़ की अन्य योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय अयोध्या, जनपद उन्नाव, श्रावस्ती, गोरखपुर, हरदोई, संभल एवं मिर्जापुर में 50-50 बेड वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय, 250 राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी/आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर्स सहित अयोध्या की 131 परियोजनाओं का शिलान्यास, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, संत कबीर नगर, ललितपुर, कौशांबी, सोनभद्र व देवरिया में 50-50 बेड वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं 500 आयुष/हेल्थ वेलनेस सेंटरों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की 109 लाभार्थियों को 1.19 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गयी।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण, विकास प्राधिकरण के पांच लाभार्थियों को लगभग 21 करोड़ की लागत से निर्मित आवास की चाबी का वितरण किया गया।
जलनिगम ग्रामीण के अंतर्गत चांदपुर, सैदपुर, सुनबा, अंजना, कुशमाहा सहित आठ पेयजल योजना, गृह विभाग के तहत रुदौली में दो यूनिट अग्निशमन केंद्र व आवास भवन का निर्माण, पर्यटन विभाग के तहत अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में डिजिटल इंटरवेंशन का कार्य, माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय इंटर कॉलेज ददेरा का निर्माण कार्य सहित लोक निर्माण विभाग की पांच परियोजनाओं, नगर विकास विभाग की तीन परियोजनाओं व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, खाद्य विभाग की एक-एक परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को ऐसी नगरी के रूप में विकसित करना है, जो दुनिया की सबसे सुंदर नगरी हो। कोई नगर, कस्बा, गांव या बड़ा शहर तब तक सबसे सुंदर नहीं होगा, जब तक सरकार, जनप्रतिनिधि और जनता एक साथ मिलकर प्रयास न करें। इसीलिए प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय आयुष व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से अयोध्या को जलमार्ग से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का संबंध कोरिया से भी है।
कोरिया की राजकुमारी दो हजार वर्ष पहले वहां की राजमाता थीं, वह अयोध्या की राजकुमारी थीं और उन्होंने राजकुमारी रत्ना का किम हो का स्मारक भी अयोध्या में बनाया है।
कहा कि ऐसा माना जाता है कि राजकुमारी अयोध्या से जलमार्ग से होते हुए कोरिया तक पहुंची थी। सरयू यहां की पवित्र नदी है। सरयू नदी यदि जलमार्ग से जुड़ जाती है तो अयोध्या सुंदर, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी तो बनेगी ही, यहां की उपज को देश और दुनिया की मंडी तक पहुंच सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को आयुर्वेद कॉलेज देने के लिए केंद्र का धन्यवाद। यहां मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के द्वितीय बैच की पढ़ाई भी हो रही है। होम्योपैथिक कॉलेज भी है।
आयुर्वेद कॉलेज बनने के बाद सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्नाव, श्रावस्ती, गोरखपुर, हरदोई, संबल, मिर्जापुर में भी 50-50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय का शिलान्यास, 250 राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, संत कबीरनगर, ललितपुर, कौशांबी, सोनभद्र, देवरिया में 50-50 बेड के आयुष चिकित्सालय व 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का लोकार्पण एक साथ संपन्न हुआ है।
उन्होंने कहा कि आयुष मेले में आयुष से जुड़ी हर एक विधा की उपचार की सुविधा रहेगी। अयोध्यावासी इसका लाभ जरूर लें, क्योंकि यह भारत की परंपरागत आयुष की पद्धति है। उप्र सरकार ने आयुष के क्षेत्र में अच्छा कार्य प्रारंभ किया है।
सभी आयुर्वेद कॉलेज व आयुष से जुड़े सभी कॉलेज को उत्तर प्रदेश के अंदर एक विश्वविद्यालय के अधीन सबको लेकर आ रहे हैं। आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त को राष्ट्रपति ने किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या ने दीपोत्सव के माध्यम से देश और दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाई। आज वह फिर से भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के माध्यम से उसको एक नई दिशा प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सांप्रदायिकता का प्रतीक नहीं, यह भारत के राष्ट्र मंदिर के निर्माण का प्रतीक है। एक तरफ मोदी के नेतृत्व की भाजपा की सरकार और दूसरी तरफ वह लोग भी थे जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे।
उन्होंने जनता से सवाल किया कि रामभक्तों की सरकार चाहिए या रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों की। कार्यक्रम को सांसद लल्लू सिंह ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, विधायक गोरखनाथ बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक शोभा सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

अयोध्या-जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जीआईसी में लगे स्टॉलो पर रखे मॉडल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें