फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल क्रॉसिंग पर पलटा चिकन लदा मिनी ट्रक

Fri, 09 Oct 2015 10:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टंडौली-गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार रात रेलवे क्रॉसिंग पर मुर्गे से लदी एक मिनी ट्रक पलट गई। रात ढाई बजे जब हूटर बजने लगा तो अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


मुख्यालय से सहायता ट्रेन रवाना की गई। सुबह पांच बजे के बाद रेलवे ट्रैक बहाल हो सका। इस दौरान आधा दर्जन ट्रेनों को जहां तहां स्टेशनों पर घंटों रुकना पड़ा।

टंडौली-गोसाईगंज के बीच 96 ए रेलवे क्रॉसिंग पर रात करीब दो बजे मुर्गे से लदी एक मिनी ट्रक पटल गई। गोसाईगंज स्टेशन से फैजाबाद को त्वरित सूचना दी गई।

फौरी तौर पर चार हूटर बजे और सभी अधिकारी अपने घरों से निकल स्टेशन की ओर रुख कर गए। फौरन इमरजेंसी रिलीफ ट्रेन रवाना की गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सुबह पांच बजे तक ट्रैक खाली कराया।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने ट्रैक को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि फैजाबाद-वाराणसी ट्रैक बाधित होने से वाराणसी-बरली, छपरा-फर्रुखाबाद, बरेली-वाराणसी, फैजाबाद-मुगलसराय सहित आधा दर्जन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया था।

सुबह पांच बजे के बाद ही रेल यातायात बहाल हो पाया। उधर, आरपीएफ के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में करीब 400 मुर्गे लदे थे जिसमें से करीब 10-12 मुर्गे ट्रक पलटने पर मर गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें