फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सीटों के लिए 96 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Fri, 09 Oct 2015 10:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किया।
विज्ञापन


उधर दो विकासखंडों बीकापुर और तारुन मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए भीड़ उमड़ी। प्रत्याशी भीड़ और वाहनों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे।

शुक्रवार को बीकापुर व तारुन के सात सीटों के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर और अंदर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन


बाहर से आने वाली भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। नामांकन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एक-एक प्रत्याशी को नामांकन के लिए अंदर भेजा जा रहा था।

प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल के सामने दाखिल किया। नामांकन करने के लिए प्रत्याशी वाहनों के लंबे काफिले के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर तक पहुंचे।

प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए दलों के नेता भी पहुंचे थे। आचार संहिता पर नजर रखी जा रही थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो ब्लॉक मुख्यालयों पर भी भारी भीड़ रही।

जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल के मुताबिक चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन कुल 96 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

बताया कि वार्ड संख्या 37 के लिए 13, 38 के लिए 11, 39 के लिए 15, 40 के लिए आठ, 41 के लिए 16, 42 के लिए 17 और वार्ड संख्या 43 के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें