फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसिंह गोशाला में जल्द दिखेगा परिवर्तन: नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बैसिंह स्थित गोशाला में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए चल रहे कार्यों को देखा गया। नगर आयुक्त ने बताया कि गोशाला में मूलभूत सुविधाओं के विकास का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है परंतु वर्षा के कारण कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। इसके उपरांत भी कार्य निरंतर चल रहा है।
विज्ञापन

वर्षा ऋतु से पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं व निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। यथा शीघ्र गोशाला की व्यवस्थाओं में व्यापक परिवर्तन नजर आएगा। उक्त के दृष्टिगत प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह एवं अन्य निगम के अधिकारीगण मौजूद रहे।
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से प्रभावी रोकथाम हेतु टैंकर एवं फायर ब्रिगेड द्वारा सभी व्यवसायिक क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, राजकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया व शमशान स्थल व जमथरा घाट को भी सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत बेहद संवेदनशील है, सैनिटाइजेशन टीमें पूर्ण सक्रियता के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पादित कर रही हैं। वर्तमान में नगर क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या में अभूतपूर्व कमी आई है। नगर निगम अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। नगर निगम द्वारा कन्टेन्मेनट जोन व उनके आसपास के क्षेेत्रों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है।
निगरानी समितियों द्वारा वार्डों का निरीक्षण एवं निरंतर जागरूकता/व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। सभी नागरिकों से तत्काल वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई है।
मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत श्मशान स्थलों पर भी सभी मूलभूत सुविधाओं व लकड़ी आदि का प्रबंधन सुनिश्चित कराया जा रहा है। चिकित्सा में उपयोग होने वाले चिकित्सीय वाहनों, एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों को भी निरन्तर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
आम जनमानस से प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन कराए जाने, सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने, अनावश्यक रूप से घर से न निकलने की अपील की गयी है। इसके साथ साथ थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथ को सैनिटाइजर या साबुन से धोने व स्पर्श किये जाने वाले तल यथा मेज, टोटी, सिटकनी, कुर्सियों के हत्थे, फर्श, दीवारों, खिड़कियों को नियमित समयान्तराल पर सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से पोंछा लगाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें