फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में मामले निपटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (अयोध्या)। सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने शनिवार को थाना गोसाईगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने मामलों के निस्तारण न होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए 15 दिन के अंदर सभी मामलों के निस्तारण की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीओ ने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण व मुकदमों की वार्षिक समीक्षा की। उन्होंने लंबित वादों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना प्रभारी को चेतावनी दी कि लंबित जांचों को 15 दिन के अंदर निस्तारित करें अन्यथा जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले आईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए थाने में आए फरियादियों को न्याय दिलाने तथा मामलों को पंजीकृत करने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सुनील सिंह यादव व कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें