फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चार हजार सीसीटीवी कैमरों से होगी पग-पग की निगरानी

Tue, 03 Oct 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए हर रोज करीब दो लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का हाईटेक प्लान तैयार किया जा रहा है। इसी के तहत पूरे शहर में चार हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे रामनगरी की निगहबानी करेंगे। इस प्लान को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मूर्त रूप देने की तैयारी है।
विज्ञापन


अयोध्या में राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। अभी रामनगरी में हर दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर बनने के बाद यह संख्या दो से तीन गुना बढ़ जाएगी। अयोध्या की निगहबानी के लिए राम जन्मभूमि परिसर से सटे दुराअी कुआं पर एक माॅडर्न कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। जहां से पूरे अयोध्या धाम की निगरानी की जाएगी। फिलहाल अयोध्या के चौराहों, गलियों और अहम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है अब तक 1300 कैमरे लगाए जा चुके हैं।

ऐसे स्थानों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो भीड़ की द़ृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और अब तक यहां कैमरे नहीं लगे थे। इन स्थानों में स्वर्गद्वार स्थित बावन मंदिर, हनुमत सदन मंदिर, मधुसूदन स्कूल के आगे गली में, मातगैड़ चौराहे के पास, तपस्वी छावनी पर आदि शामिल हैं। यहां भीड़ का दबाव अधिक होता है। इनमें से अधिकतर स्थल गली-कूचों व मोहल्लों में स्थित हैं।
विज्ञापन




त्योहारों पर होगी खास सुरक्षा
मंगलवार, शनिवार और रविवार को अयोध्या के मंदिरों में लाखों लोग उमड़ते हैं। इसके अलावा हर महीने की पूर्णिमा पर भी भक्तों की भीड़ होती है। अयोध्या में साल भर में चार प्रांतीयकृत मेले रामनवमी, सावन, कार्तिक व दीपोत्सव मेला होता है। इसके अलावा अन्य पर्व व त्योहारों जैसे माघ मेला, मकर संक्रांति, सरयू जयंती, श्रीरामविवाह आदि त्योहारों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे मंदिरों की सुरक्षा की खास निगरानी की जाएगी।


एक क्लिक पर मिलेगी सुविधाओं की जानकारी

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से एक एप बनाने की भी योजना है। इस एप पर जाते ही श्रद्धालुओं को यहां की समस्त सुविधाओं, मठ-मंदिरों, पर्यटन स्थलों, होटल, धर्मशालाओं की जानकारी मिलेगी। ऐसे में अयोध्या में उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। रामनगरी में प्रशिक्षित गाइडों की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में टूर एंड गाइड प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें